अरविंद-केजरीवाल-विधानसभा-विशेषाधिकार-समिति-पेशी

दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा में कथित “फांसी घर” विवाद के मामले में अरविंद केजरीवाल आज विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे और उन्होंने कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की है।

By : Local News of India
दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल

): अरविंद-केजरीवाल-विधानसभा-विशेषाधिकार-समिति-पेशी

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नई दिल्ली, 06 मार्च। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे। यह मामला विधानसभा परिसर में कथित “फांसी घर” के मुद्दे से जुड़ा हुआ है।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि वह दोपहर 3 बजे विशेषाधिकार समिति के सामने उपस्थित होंगे। उन्होंने इस पूरी कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग कराने की भी मांग की है।

इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को पत्र लिखकर सूचित किया था कि वह जारी समन के अनुसार 6 मार्च को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होंगे। समिति ने इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल और राखी बिरला को भी समन जारी किया था।

यह विवाद दिल्ली विधानसभा परिसर में कथित “फांसी घर” के अस्तित्व को लेकर सामने आया था, जिस पर पूर्व आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान किए गए दावों की सत्यता को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसी मामले में स्पष्टीकरण के लिए विशेषाधिकार समिति ने संबंधित नेताओं को तलब किया है।

संबंधित सामग्री

AAP ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चंदा चोरी के कथित मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान की घोषणा की।

क्या आप मुआवजा देंगे?”: ई20 ईंधन और माइलेज कम होने के आरोपों पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा

अरविंद केजरीवाल ने ई20 ईंधन को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि माइलेज और उपयोग से जुड़ी चिंताओं पर स्पष्टता नहीं दी गई, जिससे उपभोक्ता भ्रमित हो रहे हैं।

E20 ईंधन कार्यक्रम वापस लेने की मांग, केजरीवाल पीएम को लिखेंगे पत्र

E20 ईंधन कार्यक्रम वापस लेने की मांग, केजरीवाल पीएम को लिखेंगे पत्र

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर E20 फ्यूल प्रोग्राम वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे वाहन मालिकों पर असर पड़ रहा है और समीक्षा जरूरी है अब।

केजरीवाल का अमित शाह पर हमला: राम मंदिर का 42 बार जिक्र, लेकिन अयोध्या दर्शन नहीं

केजरीवाल का अमित शाह पर हमला: राम मंदिर का 42 बार जिक्र, लेकिन अयोध्या दर्शन नहीं

अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर राम मंदिर का बार-बार जिक्र करने के बावजूद अयोध्या न जाने को लेकर सवाल उठाए हैं।

केजरीवाल करेंगे राम मंदिर का दौरा, बीजेपी पर ‘दान चोरी’ के आरोप लगाए

केजरीवाल करेंगे राम मंदिर का दौरा, बीजेपी पर ‘दान चोरी’ के आरोप लगाए

अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दौरे की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर मंदिर दान से जुड़े मुद्दों को लेकर ‘भ्रष्टाचार’ और ‘दान चोरी’ के आरोप लगाए हैं।