सुपवा-रोहतक-में-हर-साल-होगा-हरियाणा-फिल्म-फेस्टिवल

अब सुपवा में चमकेगा हरियाणा सिनेमा, हर साल होगा फिल्म फेस्टिवल

हरियाणा सरकार ने 2026-27 के बजट में सुपवा रोहतक में हर वर्ष हरियाणा फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने की घोषणा की है, जिससे प्रदेश के कलाकारों और युवा फिल्म निर्माताओं को नया मंच मिलेगा।<br/><br/>

By : Local News of India
अब सुपवा में चमकेगा हरियाणा सिनेमा, हर साल होगा फिल्म फेस्टिवल

सुपवा-रोहतक-में-हर-साल-होगा-हरियाणा-फिल्म-फेस्टिवल

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

रोहतक, 9 मार्च 2026।
हरियाणा की कला और सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा), रोहतक में हर वर्ष हरियाणा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2026-27 के बजट में की है।

बजट में किए गए प्रावधान के अनुसार इस फिल्म फेस्टिवल के आयोजन में प्रदेश का कला एवं संस्कृति विभाग भी सहयोग करेगा। हरियाणा में सरकारी स्तर पर फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने की यह पहली पहल मानी जा रही है, जिससे प्रदेश के कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को नया मंच मिलेगा।

सुपवा के कुलगुरु डॉ. अमित आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री विधानसभा में पेश किए गए बजट में पेज नंबर 71 के प्वाइंट 131 के तहत इस फेस्टिवल की घोषणा की है। इसके तहत सुपवा रोहतक के सहयोग से प्रतिवर्ष हरियाणा फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल क्षेत्रीय सिनेमा, स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं, छात्र रचनाकारों और डॉक्यूमेंट्री निर्माताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देगा। इससे फिल्म निर्माण से जुड़े युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को भी नई पहचान मिलेगी।

डॉ. आर्य के अनुसार, वर्तमान में हरियाणा के कलाकारों, गीत-संगीत और एल्बम की लोकप्रियता देशभर में तेजी से बढ़ रही है। कई प्रतिभाशाली कलाकारों को बॉलीवुड में भी अवसर मिल चुके हैं। सुपवा देश की ऐसी पहली यूनिवर्सिटी है जहां एक्टिंग, डायरेक्शन, सिनेमेटोग्राफी, एडिटिंग और ऑडियोग्राफी जैसे क्षेत्रों में विभिन्न डिग्री कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सुपवा के छात्रों द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री देश-विदेश के फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हो रही हैं और कई पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। ऐसे में सुपवा में हरियाणा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन छात्रों को बड़ा मंच और नया अनुभव प्रदान करेगा।

डॉ. आर्य ने कहा कि सरकार की यह पहल प्रदेश की कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को फिल्म उद्योग से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

height=271
डॉ. अमित आर्य, कुलगुरु, सुपवा रोहतक | LNI. one

संबंधित सामग्री

नफीसा अली ने कैंसर से जंग के बीच ‘मैक्स, मिन और म्याऊजाकी’ के मुद्दों पर की बात

नफीसा अली ने फिल्म ‘मैक्स, मिन और म्याऊजाकी’ में उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों और भारतीय सिनेमा में उनकी जरूरत पर बात की।

हेमा मालिनी ने सिनेमा में 60 साल पूरे होने पर दिवंगत पति धर्मेंद्र को भावुक श्रद्धांजलि दी

हेमा मालिनी ने फिल्म इंडस्ट्री में 60 साल पूरे होने के मौके पर धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी।

जावेद जाफरी बोले- इंडस्ट्री की गुटबाजी और PR के कारण नहीं मिला A-लिस्टर दर्जा

जावेद जाफरी ने कहा कि इंडस्ट्री की गुटबाजी और PR संस्कृति के कारण उन्हें A-लिस्टर अभिनेता का दर्जा नहीं मिला।

ड्राइवर से बॉलीवुड के दमदार एक्टर बने राजेश शर्मा, दो शादियां और निजी जिंदगी से जुड़े कई राज

बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा ने फिल्मों में पहचान बनाने से पहले संघर्ष भरा दौर देखा। कभी कैब ड्राइवर रहे राजेश ने थिएटर से शुरुआत कर हिंदी सिनेमा में खास मुकाम हासिल किया।

हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, 34 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को मिले 1,121 करोड़ रुपये

हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, 34 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को मिले 1,121 करोड़ रुपये

हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 34 लाख से अधिक लाभार्थियों को 1,121 करोड़ रुपये की राशि दी गई। सरकार ने लाभार्थियों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की।