अग्निवीर की विभिन्न श्रेणिय जारी की भर्ती

जयपुर मुख्यालय ने वर्ष 2027 के लिए भारतीय सेना में जेसीओ-ओआर रैंक भर्ती क्षेत्र

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने बताया कि पिछले भर्ती वर्षों में राजस्थान राज्य से सर्वाधिक पंजीकरण प्राप्त हुए थे<br/>

By : Local News of India
जयपुर मुख्यालय ने वर्ष 2027 के लिए भारतीय सेना में जेसीओ-ओआर रैंक भर्ती क्षेत्र

भारतीय सेना में जेसीओ-ओआर रैंक भर्ती क्षेत्र

जयपुर, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने वर्ष 2027 के लिए भारतीय सेना में जेसीओ-ओआर रैंक के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में भर्ती की अधिसूचना जारी की है।

डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने बताया कि भर्ती अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वीं पास), अग्निवीर ट्रेडसमैन (8वीं पास), अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस), सैनिक तकनीकी (नर्सिंग असिस्टेंट/नर्सिंग असिस्टेंट वेटनरी) और सिपाही फार्मा श्रेणी में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपनी पात्रता के आधार पर नियमित प्रवेश श्रेणियों के अतिरिक्त दो अग्निवीर श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को दोनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा तथा संबंधित दो सामान्य प्रवेश परीक्षाओं में सम्मिलित होना होगा। उच्च शारीरिक फिटनेस और चिकित्सा मानकों वाली श्रेणी के लिए एक भर्ती रैली और एक चिकित्सा परीक्षण आयोजित किया जाएगा। अंतिम चयन योग्यता के आधार पर होगा।

अधिसूचना की अवधि 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम जून 2026 में आयोजित किया जाएगा। प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 से 15 दिन पूर्व वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने बताया कि पिछले भर्ती वर्षों में राजस्थान राज्य से सर्वाधिक पंजीकरण प्राप्त हुए थे। युवाओं से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की गई है। साथ ही अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी और स्वचालित बताया गया है तथा चयन योग्यता के आधार पर होगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

जयपुर की वो जेम्स मंडी, जहां सड़क किनारे मिलते हैं पुखराज-पन्ना जैसे महंगे रत्न

जयपुर का रत्न बाजार दुनियाभर में मशहूर है। यहां पन्ना, पुखराज, माणिक जैसे कीमती पत्थरों से लेकर कई रंगीन जेम्स तक मिलते हैं। सड़क किनारे लगने वाली दुकानों की कहानी भी खास है।

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों ने नए नियमों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि नए प्रावधानों से कारोबार प्रभावित हो रहा है।

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

राजस्थान में रुक-रुककर बारिश, श्रीगंगानगर में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

राजस्थान में रुक-रुककर बारिश, श्रीगंगानगर में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

राजस्थान के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। वहीं श्रीगंगानगर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगे के मौसम पर नजर रखी है।

राजस्थान सरकार ने सीकर में असमय रथ यात्रा पर लगाई रोक, पुरी मंदिर प्रशासन के आग्रह पर कार्रवाई

राजस्थान सरकार ने सीकर में असमय रथ यात्रा पर लगाई रोक, पुरी मंदिर प्रशासन के आग्रह पर कार्रवाई

राजस्थान के सीकर में प्रस्तावित असमय रथ यात्रा को राज्य प्रशासन ने रोक दिया है। यह कार्रवाई पुरी श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन के अनुरोध के बाद पारंपरिक धार्मिक तिथियों का पालन सुनिश्चित करने के लिए की गई