सुमित ठाकुर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
चंडीगढ़। चंडीगढ़, 06 जनवरी-हरियाणा सरकार ने कैलेंडर वर्ष 2026 के दौरान अपने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों को वेतन, भत्ते, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन के वितरण के संबंध में आदेश जारी किए हैं। सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जिन महीनों में पहली तारीख अवकाश के दिन पड़ती है, उन महीनों के लिए वेतन एवं पेंशन का आहरण और वितरण अग्रिम तौर पर किया जाएगा।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनवरी माह के लिए वेतन एवं पेंशन का वितरण 30 जनवरी को, जबकि फरवरी के लिए यह भुगतान 27 फरवरी को किया जाएगा। इसी प्रकार, जुलाई के लिए वेतन एवं पेंशन 30 जुलाई को तथा अक्टूबर माह के लिए 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।
हरियाणा में जनवरी, फरवरी, जुलाई और अक्टूबर माह के वेतन एवं पेंशन का होगा अग्रिम वितरण
हरियाणा सरकार ने वर्ष 2026 में कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के वेतन एवं पेंशन के अग्रिम वितरण के आदेश जारी किए हैं। अवकाश के कारण जनवरी, फरवरी, जुलाई और अक्टूबर माह का भुगतान पहले किया जाएगा।
संबंधित सामग्री
पंजाब में महिला-बच्चों से जुड़े अपराधों की 2.31 लाख शिकायतें, हेल्प डेस्क पर मिलीं
पंजाब में महिला और बच्चों के खिलाफ अपराधों से जुड़ी 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पुलिस हेल्प डेस्क पर पहुंची हैं। सरकार ने शिकायतों के निपटारे के लिए व्यवस्था मजबूत की है।
असम बजट: बहुविवाह करने वालों को नहीं मिलेगा सरकारी लाभ, सरकारी नौकरी भी जाएगी
असम सरकार ने बजट 2026-27 में प्रस्ताव रखा है कि बहुविवाह करने वाले पुरुषों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों के बहुविवाह पर सेवा से बर्खास्तगी का भी प्रावधान किया जाए
तमिलनाडु सरकार ने TASMAC कर्मचारियों की सैलरी में 25% बढ़ोतरी की, 20 साल बाद हुआ संशोधन
तमिलनाडु सरकार ने TASMAC कर्मचारियों के वेतन में 25% बढ़ोतरी की है, जिसका उद्देश्य भ्रष्टाचार और ओवरचार्जिंग की शिकायतों को कम करना बताया गया है।
भूराजनीतिक हालात सामान्य होने पर दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था समाप्त की
पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने के बाद दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था समाप्त कर नियमित कार्यालय संचालन और संशोधित कार्यालय समय बहाल कर दिया है।
IMT मानेसर-पचगांव तक मेट्रो विस्तार से उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार, निवेश और रोजगार बढ़ेंगे: दीपक मैनी
गुरुग्राम सेक्टर-56 से IMT मानेसर और पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो विस्तार को हरियाणा सरकार की मंजूरी मिलने पर उद्योग जगत ने स्वागत किया है।