गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
खेल के मैदान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मैच के दौरान अचानक कई सांप मैदान में दिखाई देने लगे। खिलाड़ी पहले तो समझ ही नहीं पाए कि आखिर हो क्या रहा है, लेकिन जैसे ही सांप तेजी से उनकी तरफ बढ़ने लगे, मैदान में अफरा-तफरी मच गई। कुछ खिलाड़ी इधर-उधर भागते नजर आए तो कुछ ने तुरंत मैदान छोड़ दिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मैदान में मौजूद लोग डर के मारे चीखते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बारिश और आसपास झाड़ियों की वजह से सांप मैदान तक पहुंच गए। हालांकि राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।