pakistani-player-indian-bowlers-controversy

भारत के सभी गेंदबाजों से नफरत... मौका मिले तो..., पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला जहर; वीडियो वायरल

पाकिस्तानी बल्लेबाज़ हसन नवाज़ ने भारतीय गेंदबाज़ों पर विवादित बयान देते हुए कहा कि उन्हें सभी भारतीय गेंदबाज़ों से नफरत है। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

By : Local News of India
भारत के सभी गेंदबाजों से नफरत... मौका मिले तो..., पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला जहर; वीडियो वायरल

भारतीय गेंदबाज़ों पर विवादित बयान देकर चर्चा में आए पाकिस्तानी बल्लेबाज़ हसन नवाज़।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबलों के बीच बयानबाज़ी का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। इस बार पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज़ हसन नवाज़ अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह किस गेंदबाज़ के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाना चाहते हैं, तो उन्होंने भारतीय गेंदबाज़ों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। हसन नवाज़ ने कहा, “जब हम भारत के बारे में सोचते हैं, तो हमेशा यही सोचते हैं कि उनके खिलाफ रन बनाने हैं। हम उनके हर गेंदबाज़ से नफरत करते हैं, और मौका मिला तो उनके खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना चाहता हूं।”

उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद क्रिकेट फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूज़र्स ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया, जबकि कुछ पाकिस्तानी फैंस ने भी इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि क्रिकेट को जंग की तरह नहीं देखना चाहिए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हसन नवाज़ ने अब तक भारत के खिलाफ केवल एक मुकाबला खेला है। उस मैच में वह खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे और भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने उन्हें सिर्फ 5 रन पर आउट कर दिया था।

अब उनका यह बयान भारत-पाक क्रिकेट rivalry में नई बहस छेड़ चुका है। फैंस इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।