गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
जम्मू के एएसआई राकेश कुमार लखोत्रा ने खेलो इंडिया नेशनल मास्टर गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किए हैं। चंडीगढ़ में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उन्होंने 55+ वर्ग में अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
लखोत्रा ने 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर सभी को प्रभावित किया, जबकि एक अन्य स्पर्धा में उन्होंने रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने खेल जगत में उनकी अलग पहचान बनाई है।
उनकी सफलता को उनकी मेहनत, समर्पण और जुनून का परिणाम बताया जा रहा है। फ्रेंड्स वेलफेयर सोसाइटी ने उन्हें बधाई देते हुए एक सच्चा चैंपियन और प्रेरणास्रोत बताया।
आर.एल. कैथ ने भी उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके निरंतर प्रयास और उत्कृष्टता का प्रमाण है।