लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड्स का सिलसिला जारी है। ब्राजील के युवा खिलाड़ियों एंड्रिक और रायन ने ऐसा कारनामा किया है जो पेले और अल्टाफिनी के बाद पहली बार देखने को मिला। दोनों खिलाड़ियों ने कम उम्र में विश्व कप मंच पर प्रभाव छोड़ते हुए इतिहास के पन्नों में जगह बनाई है।
वहीं, मेजबान अमेरिका ने भी 1930 के बाद पहली बार अपने शुरुआती दो विश्व कप मुकाबले जीतकर नया रिकॉर्ड दर्ज किया। टीम का प्रदर्शन टूर्नामेंट में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ब्राजील ने हैती के खिलाफ जीत के दौरान विश्व कप इतिहास में अपने कुल गोलों की संख्या 241 तक पहुंचा दी। इसके साथ ही उसने जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाली टीम का दर्जा हासिल कर लिया।