लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी एक नए ब्रांड प्रोमो में स्पाइडर-मैन की दुनिया में नजर आए हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस अनोखे क्रॉसओवर ने खेल और मनोरंजन दोनों फैंस का ध्यान आकर्षित किया है।
‘ब्रांड न्यू डे’ नामक इस प्रोमो में मेसी को स्पाइडर-मैन की थीम से जुड़ी स्टाइलिंग और विजुअल्स के साथ दिखाया गया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। फैंस इस सहयोग को ‘अल्टीमेट क्रॉसओवर’ बता रहे हैं।
वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने इसे खेल और पॉप कल्चर का अनोखा मेल बताया है।
यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है और लगातार ट्रेंड कर रहा है।