लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
भोपाल: IPL टीम पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शशांक सिंह और उनके पिता शैलेश सिंह के खिलाफ भोपाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई उनके घर पर काम करने वाले कुक विपेंद्र सिंह तोमर की शिकायत के बाद की गई।
शिकायत में कुक ने आरोप लगाया कि नौकरी छोड़ने की बात कहने के बाद उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, उसका मोबाइल फोन रख लिया गया और उसे घर से जाने नहीं दिया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उससे तीन दिन के खाने के पैसे लिए गए।
विपेंद्र सिंह तोमर ने दावा किया कि उसे 15 हजार रुपये मासिक वेतन, रहने और खाने की सुविधा का भरोसा दिया गया था। पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच में चोट के निशान पाए गए हैं और मामले की जांच जारी है।