साय कैबिनेट की अहम बैठक आज
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर में होगी, जिसमें राज्य सरकार के सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बजट सत्र से पहले हो रही इस कैबिनेट बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, विकास योजनाओं और आगामी बजट से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर भी लग सकती है। सरकार के सूत्रों के अनुसार इस बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, नई घोषणाओं की तैयारी और प्रशासनिक फैसलों पर अंतिम रूप दिया जा सकता है। कैबिनेट के फैसलों से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि ये बैठक बजट सत्र से पहले आयोजित हो रही है, जिससे इसमें बजट के प्राथमिकताओं और प्रावधानों पर भी विस्तृत चर्चा होने के आसार हैं।
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक आयोजित की जाएगी
छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर में होगी, जिसमें राज्य सरकार के सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
साय कैबिनेट की अहम बैठक आज
संबंधित सामग्री
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वायरल बुखार से अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वायरल बुखार और अत्यधिक थकान के कारण अस्पताल में भर्ती हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और एहतियातन निगरानी में रखा गया है।
30 दिन हिरासत में रहने पर मंत्रियों को पद से हटाने का प्रावधान समिति की रिपोर्ट में रह सकता है
संसदीय समिति की रिपोर्ट में 30 दिन तक हिरासत में रहने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पद से हटाने का प्रावधान बरकरार रह सकता है।
संसद समिति 30 दिन हिरासत में रहने पर पीएम, सीएम हटाने के प्रावधान का समर्थन कर सकती है
सूत्रों के अनुसार संसदीय समिति गंभीर मामलों में 30 दिन हिरासत में रहने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को हटाने के प्रावधान को बनाए रखने के पक्ष में है।
30 दिन हिरासत में रहने पर मंत्री पद खत्म करने वाला विधेयक 17 जुलाई को समिति की मंजूरी पा सकता है
संसदीय समिति 17 जुलाई को उस विधेयक को मंजूरी दे सकती है, जिसमें गंभीर अपराधों में 30 दिन तक हिरासत में रहने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री को पद से स्वत: हटाने का प्रावधान है।
सीएम विजय ने 10 से 6 ऑफिस रूटीन, एसी बस और हिंदू फंड्स से आलोचकों को दिया जवाब
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने शुरुआती फैसलों जैसे 10 से 6 ऑफिस रूटीन, एसी बस सेवा और हिंदू फंड्स के जरिए आलोचकों को जवाब दिया है।