चुनाव परिणामों से नगर क्षेत्र में बढ़ी हलचल

रामगढ़ नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित, वार्डों में जीते प्रत्याशी, समर्थकों ने मनाया जश्न

रामगढ़ नगर परिषद चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद विभिन्न वार्डों के विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की गई। परिणाम आते ही समर्थकों ने गुलाल लगाकर और बधाई देकर जीत का जश्न मनाया।

By : Local News of India
रामगढ़ नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित, वार्डों में जीते प्रत्याशी, समर्थकों ने मनाया जश्न

मतगणना केंद्र के बाहर जीत की घोषणा के बाद समर्थकों ने गुलाल लगाकर मनाया जश्न।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

रामगढ़ नगर परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान विभिन्न वार्डों के प्रत्याशियों की जीत की घोषणा कर दी गई। मतगणना केंद्र से परिणाम सामने आते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया।

घोषित परिणामों के अनुसार, वार्ड नंबर 1 से विशेश्वर बेदिया, वार्ड 2 से मुंशी मांझी, वार्ड 3 से रंजीत कुमार पासवान, वार्ड 4 से अरुण कुमार कुशवाहा, वार्ड 5 से पवन यादव, वार्ड 6 से संदीप साहू, वार्ड 7 से अविनाश उपाध्याय, वार्ड 8 से राहुल कुमार उर्फ सोनू साहू, वार्ड 9 से बुल्लू देवी, वार्ड 10 से लक्ष्मी देवी, वार्ड 11 से फरहत अनीस तथा वार्ड 13 से रंजीत पासवान को विजयी घोषित किया गया।

वहीं वार्ड नंबर 16 से मीना कुमारी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं। उन्हें अब जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। जीत की घोषणा के बाद मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगाकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की। चुनाव परिणामों को लेकर पूरे नगर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।