nitish-kumar-delhi-visit-rajya-sabha-oath-bihar

राज्यसभा सदस्यता के लिए दिल्ली रवाना होंगे नीतीश कुमार, नई सरकार पर मंथन आज

नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्यता लेने दिल्ली रवाना, जदयू नेताओं के साथ बिहार की नई सरकार को लेकर अहम चर्चा।

By : Local News of India
राज्यसभा सदस्यता के लिए दिल्ली रवाना होंगे नीतीश कुमार, नई सरकार पर मंथन आज

राज्यसभा सदस्यता के लिए दिल्ली रवाना होंगे नीतीश कुमार, नई सरकार पर मंथन आज

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

नीतीश कुमार गुरुवार को राज्यसभा सदस्यता ग्रहण करने के लिए दोपहर 1:20 बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे। वे 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे, जबकि 30 मार्च को उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री जदयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर बिहार की नई सरकार के गठन और पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

बैठक में निशांत कुमार की संभावित भूमिका और जदयू की रणनीति को लेकर भी मंथन होने की संभावना है।

वहीं दूसरी ओर, बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों के बीच नितिन नवीन ने कहा कि गठबंधन में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है और सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 अप्रैल को नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ लेंगे और सभी निर्णय उनके नेतृत्व में ही लिए जा रहे हैं।

जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने भी पुष्टि की कि मुख्यमंत्री दिल्ली में राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे, जिसके बाद ही उनके इस्तीफे की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार के बिहार लौटने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों की बैठक होगी, जिसमें नई सरकार के गठन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

62 की उम्र में गोविंदा का नया लुक वायरल, टूटा दांत ठीक कराने और ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा

62 साल के गोविंदा अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। टूटा दांत ठीक कराने और चेहरे में बदलाव की खबरों के बीच फैन्स उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दर्द से खुशी तक का सफर: विंबलडन में लिंडा नोस्कोवा ने रचा नया इतिहास

दर्द से खुशी तक का सफर: विंबलडन में लिंडा नोस्कोवा ने रचा नया इतिहास

लिंडा नोस्कोवा ने सात हफ्तों में बर्लिन और विंबलडन खिताब जीतकर करियर की नई ऊंचाई हासिल की और विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंचने वाली हैं।

अमरावती परियोजना रोकने के लिए किसानों का इस्तेमाल कर रही YSRCP: आनंद बाबू का आरोप

अमरावती परियोजना रोकने के लिए किसानों का इस्तेमाल कर रही YSRCP: आनंद बाबू का आरोप

नक्का आनंद बाबू ने आरोप लगाया कि YSRCP अमरावती राजधानी परियोजना को रोकने के लिए कुछ असंतुष्ट किसानों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हमले, बंदर अब्बास और क़ेश्म द्वीप पर धमाकों की खबर

अमेरिका ने ईरान पर ताजा सैन्य हमले किए, जिसके बाद बंदर अब्बास और क़ेश्म द्वीप पर धमाकों की खबर सामने आई।