नवरात्रि-नीम-रस-पप्पू-भाई-धमतरी

नवरात्रि में सेहत का ‘टॉनिक’: धमतरी में 23 साल से मुफ्त नीम रस पिला रहे ‘पप्पू भाई’

धमतरी में पप्पू भाई पिछले 23 वर्षों से नवरात्रि के दौरान लोगों को मुफ्त नीम का रस पिलाकर सेहत और सेवा का अनोखा संदेश दे रहे हैं।

By : Local News of India
नवरात्रि में सेहत का ‘टॉनिक’: धमतरी में 23 साल से मुफ्त नीम रस पिला रहे ‘पप्पू भाई’

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

धमतरी में नवरात्रि के पावन अवसर पर एक अनोखी परंपरा लोगों को सेहत और सेवा का संदेश दे रही है। मठ मंदिर चौक पर “पप्पू भाई” के नाम से प्रसिद्ध राकेश लोहाना पिछले 23 वर्षों से नवरात्रि के नौ दिनों तक नीम के कोमल पत्तों का ताजा रस बनाकर लोगों को निःशुल्क पिला रहे हैं।

नवरात्रि के पहले दिन से रामनवमी तक चलने वाली इस सेवा में हर सुबह बड़ी संख्या में लोग चौक पर पहुंचते हैं। कोई वहीं रस पीता है, तो कई लोग बोतल और डिब्बों में भरकर घर भी ले जाते हैं।

भीड़ के बीच “पप्पू भाई” का अपनापन लोगों को खास अनुभव देता है। वह मुस्कुराते हुए हर व्यक्ति को नीम का रस पिलाते हैं और जरूरतमंदों के लिए पैकेट बनाकर भी देते हैं।

बताया जाता है कि करीब 23 साल पहले एक छोटी-सी पहल के रूप में शुरू हुई यह सेवा आज शहर की पहचान बन चुकी है। राकेश लोहाना का मानना है कि प्राचीन समय में ऋषि-मुनि जड़ी-बूटियों से ही उपचार करते थे और नीम को प्राकृतिक औषधि माना जाता है।

उनका यह “नीम रस टॉनिक” लोगों को सालभर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करता है। वे बताते हैं कि लोगों का प्यार, आशीर्वाद और दुआएं ही इस सेवा को निरंतर जारी रखने की प्रेरणा देती हैं।

नवरात्रि के बाद भी यदि कोई जरूरतमंद संपर्क करता है, तो “पप्पू भाई” उसे यह नुस्खा सिखाने के साथ-साथ आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने में भी मदद करते हैं।

संबंधित सामग्री

फर्टिलिटी चिंताओं के बीच आयुर्वेद का 'गर्भाधान संस्कार' फिर चर्चा में

फर्टिलिटी चिंताओं के बीच आयुर्वेद का 'गर्भाधान संस्कार' फिर चर्चा में

बढ़ती फर्टिलिटी चिंताओं के बीच आयुर्वेद की गर्भाधान संस्कार परंपरा चर्चा में है। विशेषज्ञ इसे प्री-कॉन्सेप्शन देखभाल से जोड़कर देख रहे हैं।

महामृत्युंजय मंत्र से घट सकता है ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट, नए अध्ययन में दावा

महामृत्युंजय मंत्र से घट सकता है ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट, नए अध्ययन में दावा

एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि महामृत्युंजय मंत्र का नियमित जाप तनाव कम करने के साथ ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट घटाने में सहायक हो सकता है।

बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा, तुलसी-अदरक समेत इन आयुर्वेदिक चीजों से बनाएं हेल्दी ड्रिंक

बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा, तुलसी-अदरक समेत इन आयुर्वेदिक चीजों से बनाएं हेल्दी ड्रिंक

बारिश के मौसम में सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए पारंपरिक काढ़ा लोकप्रिय है। तुलसी, अदरक, काली मिर्च और मसालों से बने ये पेय शरीर की सेहत का ध्यान रखते हैं।

बिना हेयर डाई सफेद बालों के लिए करी पत्ते का नुस्खा, जानें कैसे करें इस्तेमाल और पाएं नेचुरल हेयर केयर

बिना हेयर डाई सफेद बालों के लिए करी पत्ते का नुस्खा, जानें कैसे करें इस्तेमाल और पाएं नेचुरल हेयर केयर

करी पत्ते को सफेद बालों के लिए घरेलू उपाय के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। जानें इसके उपयोग का तरीका और बालों की देखभाल से जुड़ी बातें।

ग्लोइंग स्किन के लिए मलाई में मिलाएं ये चीज, हफ्ते में 2 बार दिखेगा पार्लर जैसा निखार

ग्लोइंग स्किन के लिए मलाई में मिलाएं ये चीज, हफ्ते में 2 बार दिखेगा पार्लर जैसा निखार

मलाई के साथ एक घरेलू चीज मिलाकर लगाने से त्वचा में निखार आ सकता है। हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने पर स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी दिखने लगती है।