अमित शाह ने जताया गहरा दुःख

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय का निधन, अमित शाह से ममता बनर्जी तक नेताओं ने जताया शोक

वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय का दिल का दौरा पड़ने से 71 वर्ष की आयु में निधन। अमित शाह, ममता बनर्जी, खरगे समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

By : Local News of India
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय का निधन, अमित शाह से ममता बनर्जी तक नेताओं ने जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत शीर्ष नेताओं ने शोक व्यक्त किया। केंद्रीय गृह और सहकारितामंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट पर कहा कि मुकुल रॉय के निधन से दुखी हूं। सार्वजनिक सेवा में उनके लंबे करियर को संगठनात्मक गतिशीलता और सार्वजनिक मुद्दों की उनकी समझ से परिभाषित किया गया था। उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मुकुल रॉय के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर राजनीतिक संवाद में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें |

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी के नेता मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि दिवंगत मुकुल रॉय लंबे समय के राजनीतिक सहयोगी और कई आंदोलनों में साथी रहे। उनके निधन की खबर से दुख में हूं। तृणमूल कांग्रेस की स्थापना के समय से ही उन्होंने पार्टी को अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया और पार्टी के सभी स्तरों पर उनकी स्वीकार्यता थी। बाद में उन्होंने एक अलग रास्ता चुना और फिर वापस लौट आए। बंगाल की राजनीति में उनका योगदान और संगठनात्मक समझ अविस्मरणीय रहेगी। पार्टी से जुड़े रहने के बावजूद, राजनीतिक हलकों में उनकी कमी महसूस की जाएगी। इस अनुभवी नेता और साथी के परिवार तथा समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर उनके परिवार, समर्थकों और सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने के बाद उन्होंने ईमानदारी से पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए काम किया। उनके संगठनात्मक कौशल और जमीनी स्तर की राजनीति की गहरी समझ ने उन्हें सभी पार्टियों में सम्मान दिलाया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मुकुल रॉय के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भारतीय राजनीति में एक अनुभवी नेता के रूप में उनका विस्तृत योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार और समर्थकों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि मुकुल रॉय का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 71 वर्षीय रॉय को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तड़के करीब 1.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।