लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में झारग्राम सीट खास चर्चा में है। यहां BJP उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। यह वही जगह है जहां चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क किनारे रुककर झालमुड़ी खाई थी और स्थानीय लोगों से बातचीत की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
ताजा अपडेट के मुताबिक BJP उम्मीदवार यहां शुरुआती राउंड में बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे यह सीट और ज्यादा चर्चा में आ गई है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के प्रतीकात्मक कदमों से स्थानीय जुड़ाव बनाने की कोशिश की गई थी, जिसका असर चुनावी रुझानों में देखने को मिल सकता है।