धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा का सवाल

जौनपुर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का प्रदर्शन, शंकराचार्य के खिलाफ एफआईआर निरस्त करने की मांग

जौनपुर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग की। निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

By : Local News of India
जौनपुर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का प्रदर्शन, शंकराचार्य के खिलाफ एफआईआर निरस्त करने की मांग

एफआईआर के विरोध में कलेक्ट्रेट घेराव

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग उठाई और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह को सौंपा।

जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि शंकराचार्य और उनके शिष्यों के विरुद्ध दर्ज एफआईआर प्रथम दृष्टया एकतरफा और दुर्भावनापूर्ण प्रतीत होता है। उनका आरोप है कि मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और उनके शिष्यों को स्नान से रोका गया तथा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। कुछ शिष्यों के साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शंकराचार्य का पद सनातन परंपरा में सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक है और इस प्रकार की कार्रवाई धार्मिक स्वतंत्रता व लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष,पारदर्शी और समयबद्ध उच्चस्तरीय जांच की मांग की। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि शिष्यों के साथ कथित अभद्रता की जांच कर दोषी अधिकारियों या संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हो सके।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।