ram-mandir-donation-probe-champat-rai-statement

राम मंदिर दान विवाद: जांच पूरी होने तक चंपत राय पर कार्रवाई नहीं, VHP अध्यक्ष का बयान

राम मंदिर दान गबन मामले में VHP ने कहा कि जांच पूरी होने तक चंपत राय पर कार्रवाई का फैसला नहीं होगा। दोषी पाए जाने पर किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।

By : Local News of India

राम मंदिर दान गबन मामले पर बयान देते VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, जांच पूरी होने तक चंपत राय पर कार्रवाई टली।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

अयोध्या: राम मंदिर दान गबन मामले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने स्पष्ट किया है कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के खिलाफ किसी भी कार्रवाई पर निर्णय जांच पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा। VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और यदि जांच में कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि चंपत राय के खिलाफ लगाए गए आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होगी और किसी को बचाने का प्रयास नहीं किया जाएगा।

राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन मामले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और विशेष जांच दल (SIT) मामले की जांच कर रहा है। इस बीच VHP ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट एक स्वायत्त संस्था है और संगठन का उद्देश्य केवल निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना है। आलोक कुमार ने यह भी कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

संबंधित सामग्री

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ करते हुए पोर्टल, वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। एसबीआई के साथ एमओयू भी हुआ।

अयोध्या चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, संतोष दुबे ने SIT को सौंपे नए दस्तावेज

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में संतोष दुबे ने SIT को नए दस्तावेज सौंपे हैं। उन्होंने दावा किया कि जांच में बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस साहूकार को बेटियों की कथित अवैध नियुक्ति विवाद में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने निलंबित कर दिया है।