लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को एक अनोखी पहल देखने को मिली। संगठन ने "डायपर डोनेशन ड्राइव" शुरू करने का ऐलान किया, जिसके जरिए प्रदर्शनकारियों और समर्थकों से अपनी मांगों के साथ जुड़ने की अपील की गई।
CJP का यह प्रदर्शन NEET-UG से जुड़े कथित पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की खामियों के विरोध में किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठा रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान संगठन की ओर से समर्थकों से डायपर लाने और उस पर अपनी मांग लिखने की अपील की गई। आयोजकों का कहना है कि इस प्रतीकात्मक तरीके से वे अपनी नाराजगी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को सामने रखना चाहते हैं।
इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर लाइब्रेरी जैसी पहल भी शुरू की थी। संगठन का कहना है कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।
दिल्ली पुलिस और प्रशासन की ओर से प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के इंतजाम किए गए हैं। वहीं प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।