लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
नई दिल्ली। राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित गबन और अनियमितताओं के मामले पर एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि ट्रस्ट में कोई मुसलमान होता तो उसका एनकाउंटर कर मामला बंद कर दिया जाता।
ओवैसी ने आरोप लगाया कि अलग-अलग मामलों में कानून का इस्तेमाल समान रूप से नहीं किया जाता और सभी आरोपों की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून के सामने सभी बराबर होने चाहिए और दोषी पाए जाने पर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रिया तेज हो गई है। विभिन्न दलों के नेताओं ने इस टिप्पणी पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है, जबकि मामले को लेकर बहस भी तेज हो गई है।