लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक बार फिर राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त किया गया है। यह निर्णय उनके पुनः राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद लिया गया।
जानकारी के अनुसार, खड़गे 25 जून तक राज्यसभा के सदस्य थे। उनके पुनः निर्वाचित होने के बाद उच्च सदन के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें 26 जून से विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी।
राजनीतिक हलकों में इसे कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है, क्योंकि खड़गे विपक्षी एकता और संसद में सरकार के खिलाफ रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।
उनकी पुनर्नियुक्ति के बाद विपक्षी दलों के बीच समन्वय और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।