haridwar-nabalig-dushkarm-aaropi-giraftar

हरिद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

हरिद्वार के गंगनहर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By : Local News of India
हरिद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

हरिद्वार में महिला एवं बाल अपराधों के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 25 मार्च को कोतवाली गंगनहर में एक व्यक्ति ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि साकिर (21 वर्ष), निवासी ग्राम रसूलपुर, ने उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई और विवेचना की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक करुणा रौकली को सौंपी गई।

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गई। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी को उसी दिन उसके गांव रसूलपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसका चालान कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।