लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को नरेन्द्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। वहीं बुधवार को उनकी अमित शाह से महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है।
इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय गृह मंत्री के साथ “बस्तर विकास 2.0” योजना पर विस्तृत चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में हाल के बदलावों और वर्तमान स्थिति की जानकारी भी साझा किए जाने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री साय अपने दौरे के दौरान कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे।