semmiconductor-plant-india-global-hub-ashwini-vais

अश्विनी वैष्णव: 14 महीने में सेमीकंडक्टर प्लांट तैयार, भारत बनेगा वैश्विक हब

भारत में 14 महीनों में तैयार सेमीकंडक्टर प्लांटों से देश वैश्विक हब बनने की राह पर, अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 2026 तक चार और 2027 तक दो नए प्लांट शुरू होंगे, धोलेरा में पहली फैक्ट्री 2028 तक।

By : Local News of India
अश्विनी वैष्णव: 14 महीने में सेमीकंडक्टर प्लांट तैयार, भारत बनेगा वैश्विक हब

साणंद में दो प्लांट चालू, 2026 तक चार और 2027 तक दो नए प्लांट, धोलेरा में भारत की पहली फैक्ट्री 2028 तक

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया l

अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद के साणंद जीआईडीसी में केयन्स सेमीकॉन संयंत्र के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से सेमीकंडक्टर क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना रहा है।

मंत्री ने बताया कि महज 14 महीनों में फाउंडेशन से लेकर कमर्शियल प्रोडक्शन की शुरुआत होना प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और राज्य सरकार के प्रयासों का परिणाम है। 28 फरवरी को पहले प्लांट का उद्घाटन हुआ, जबकि 31 मार्च को दूसरे प्लांट का शुभारंभ किया गया। जुलाई तक तीसरा प्लांट चालू होगा।

2026 तक चार सेमीकंडक्टर प्लांट तैयार होंगे और 2027 तक दो और प्लांट शुरू होंगे। धोलेरा में भारत की पहली सेमीकंडक्टर फैक्ट्री 2028 तक तैयार होने की उम्मीद है।

वैष्णव ने कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर टिके रहने के लिए गुणवत्ता और लागत प्रतिस्पर्धा में श्रेष्ठता हासिल करनी होगी। देश में 60,000 इंजीनियरों को उन्नत चिप डिजाइन टूल्स जैसे सिपनोपिस और केडेंस पर प्रशिक्षण दिया गया है, और 315 विश्वविद्यालयों में यह क्षमता विकसित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि दुनिया की अग्रणी कंपनियां भारत में 2 नैनोमीटर तक की अत्याधुनिक चिप्स डिजाइन कर रही हैं। “डिजाइन इन इंडिया” और “मेक इन इंडिया” के तहत पूरा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम देश में विकसित हो रहा है।

“सेमीकॉन 2.0” योजना के तहत, केमिकल्स, गैसेस और मशीनरी का निर्माण भी भारत में ही किया जाएगा, जिससे देश पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बने।

वैष्णव ने विश्वास जताया कि 2032 तक भारत दुनिया के शीर्ष छह और 2047 तक शीर्ष तीन सेमीकंडक्टर देशों में अपनी जगह बनाएगा।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

11 जुलाई को नौसेना में शामिल होगी INS महेंद्रगिरी, समुद्री सुरक्षा को मिलेगा बड़ा बल

भारतीय नौसेना 11 जुलाई को विशाखापत्तनम में स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरी को कमीशन करेगी। यह Project 17A का छठा युद्धपोत है, जो भारत की समुद्री सुरक्षा को नई मजबूती देगा।

अडानी डिफेंस का बड़ा ऐलान, मध्य प्रदेश में ₹2,500 करोड़ का मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा

अडानी डिफेंस का बड़ा ऐलान, मध्य प्रदेश में ₹2,500 करोड़ का मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा

अडानी डिफेन्स & एयरोस्पेस ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ₹2,500 करोड़ के मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स की घोषणा की है। इससे रक्षा उत्पादन क्षमता मजबूत होगी।

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार के बड़े फैसले, बनाई जाएगी नई रणनीति

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार के बड़े फैसले, बनाई जाएगी नई रणनीति

केंद्र सरकार ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को मजबूत बनाने के लिए दो बड़े फैसले लिए हैं। इनमें फिल्म क्षेत्र की चुनौतियों पर अध्ययन समूह और राज्यों के लिए मॉडल सिनेमा नियम शामिल हैं।

चित्रकूट में डिफेंस इंडस्ट्री को बढ़ावा, BEL को 75 हेक्टेयर भूमि आवंटित

चित्रकूट में डिफेंस इंडस्ट्री को बढ़ावा, BEL को 75 हेक्टेयर भूमि आवंटित

योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट डिफेंस कॉरिडोर में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को 75 हेक्टेयर भूमि आवंटित की। इस परियोजना से रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और 300 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।