लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
तमिलनाडु के नागरकोइल निवासी 17 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी एस. अश्वथ ने 8 जुलाई 2026 को भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर (GM) बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने पुणे इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट में अपना तीसरा और अंतिम GM नॉर्म हासिल किया।
ग्रैंडमास्टर का खिताब Fédération Internationale des Échecs (FIDE) द्वारा प्रदान किया जाता है। इस उपाधि को पाने के लिए खिलाड़ी को तीन GM नॉर्म हासिल करने के साथ-साथ 2500 FIDE रेटिंग का आंकड़ा पार करना होता है।
एस. अश्वथ ने पुणे इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर राउंड रॉबिन टूर्नामेंट में 9 राउंड में 7 अंक हासिल किए और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंतिम राउंड में उन्होंने अमेरिका के FM कन्नन वैद्यनाथन को काले मोहरों से हराकर अपना अंतिम GM नॉर्म पूरा किया।
अश्वथ ने अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म वर्ष 2025 में Grenke Open टूर्नामेंट में हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2025 में बुडापेस्ट में आयोजित First Saturday GM Round Robin टूर्नामेंट में दूसरा नॉर्म हासिल किया और इसी दौरान 2500 FIDE रेटिंग का आंकड़ा भी पार किया।
भारत में शतरंज की बढ़ती लोकप्रियता के बीच अश्वथ की उपलब्धि देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा मानी जा रही है। उनकी सफलता भारतीय शतरंज में नई प्रतिभाओं के उभरने को भी दर्शाती है।