india-launches-operation-amistad-for-venezuela

भूकंप प्रभावित वेनेजुएला के लिए भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद'

भारत ने भूकंप प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए 'ऑपरेशन अमिस्ताद' शुरू किया है। राहत सामग्री, चिकित्सा उपकरण और 41 सदस्यीय बचाव दल को लेकर भारतीय वायुसेना के दो C-17 विमान रवाना हुए।

By : Local News of India

वेनेजुएला के लिए राहत सामग्री और चिकित्सा दल लेकर रवाना हुए भारतीय वायुसेना के C-17 विमान, 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत भारत की मानवीय सहायता मिशन।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

नई दिल्ली: भारत ने भूकंप प्रभावित वेनेजुएला की सहायता के लिए 'ऑपरेशन अमिस्ताद' नामक मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) मिशन शुरू किया है। इस अभियान के तहत भारतीय वायुसेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर विमान राहत सामग्री और विशेषज्ञ टीम के साथ वेनेजुएला के लिए रवाना हुए।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, मिशन के तहत 41 सदस्यीय बचाव एवं चिकित्सा दल, भारतीय सेना की फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, 35 टन से अधिक राहत सामग्री, दवाइयां, चिकित्सा उपकरण तथा दो 'भीष्म क्यूब' पोर्टेबल अस्पताल भेजे गए हैं। यह दल वेनेजुएला के अधिकारियों के साथ मिलकर खोज एवं बचाव, आपात चिकित्सा और राहत कार्यों में सहयोग करेगा।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि 'अमिस्ताद' का स्पेनिश भाषा में अर्थ 'मित्रता' होता है। भारत ने वेनेजुएला के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा है कि जरूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने आज जोरदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की