फतेहाबाद-हिसार-फुटबॉल-टीम-हादसा-16-खिलाड़ी-घायल

टायर फटा और पलटी खिलाड़ियों से भरी गाड़ी: फतेहाबाद में बड़ा हादसा, 16 फुटबॉलर घायल

फतेहाबाद के गांव खाबड़ा के पास हिसार की फुटबॉल टीम की गाड़ी टायर पंक्चर होने से पलट गई। हादसे में 16 खिलाड़ी घायल हुए, जिनमें से पांच को फतेहाबाद रेफर किया गया।

By : Local News of India
टायर फटा और पलटी खिलाड़ियों से भरी गाड़ी: फतेहाबाद में बड़ा हादसा, 16 फुटबॉलर घायल

फतेहाबाद-हिसार-फुटबॉल-टीम-हादसा-16-खिलाड़ी-घायल

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

फतेहाबाद, 28 फरवरी। जिले के भट्टू क्षेत्र के गांव खाबड़ा के पास शनिवार सुबह हिसार की फुटबॉल टीम को लेकर जा रही एक टाटा मैजिक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। चलते वाहन का टायर अचानक पंक्चर होने से चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खेतों में पलट गई।

हादसे के समय वाहन में 16 खिलाड़ी सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सभी घायलों को भट्टूकलां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच खिलाड़ियों को फतेहाबाद रेफर किया गया। एक खिलाड़ी को फ्रैक्चर बताया गया है, जबकि अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

घायल खिलाड़ियों की पहचान विजय, बिल्लू, सुनील, दिनेश, क्षतिज, पंकज, अमन, विकास, हिमांशु, ज्ञानेंद्र, मुकेश, रोहतास, कुलदीप और अनुज सहित अन्य के रूप में हुई है। सभी खिलाड़ी 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के हैं और हिसार के गांव चूली बागड़ियां के निवासी बताए गए हैं।

टीम सिरसा जिले के गांव हरिपुरा में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने जा रही थी, लेकिन हादसे के कारण वे प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

संबंधित सामग्री

हैदराबाद में 3.5 करोड़ की फेरारी हादसे का शिकार, अपार्टमेंट गेट से टकराई लग्जरी कार

हैदराबाद के जुबली हिल्स में 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली फेरारी रोमा अपार्टमेंट के गेट से टकरा गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार के अरवल में डंपर-ऑटो की टक्कर, 4 लोगों की मौत

बिहार के अरवल में डंपर-ऑटो की टक्कर, 4 लोगों की मौत

बिहार के अरवल जिले में डंपर ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुआवजे की मांग को लेकर NH-52 जाम, सड़क हादसे के बाद लोगों का प्रदर्शन

मुआवजे की मांग को लेकर NH-52 जाम, सड़क हादसे के बाद लोगों का प्रदर्शन

झारखंड के चतरा में सड़क हादसे के पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने NH-52 जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

दिल्ली ट्रिब्यूनल ने बस हादसे में मृतक के परिवार को ₹67.48 लाख मुआवजा दिया

दिल्ली ट्रिब्यूनल ने बस हादसे में मृतक के परिवार को ₹67.48 लाख मुआवजा दिया

दिल्ली मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने बस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को ₹67.48 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया है।

गुरुग्राम एनकाउंटर: मारे गए शूटरों के परिवार बोले- गैंग से जुड़ाव की नहीं थी जानकारी

गुरुग्राम एनकाउंटर: मारे गए शूटरों के परिवार बोले- गैंग से जुड़ाव की नहीं थी जानकारी

गुरुग्राम एनकाउंटर में मारे गए कथित शूटरों के परिवारों ने कहा कि उन्हें बेटों के किसी गैंग से जुड़े होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।