विराटनगर-सीडीओ-कार्यालय-बम-बरामद-चुनाव-सुरक्षा

चुनाव से पहले विराटनगर में सीडीओ कार्यालय के पास बम बरामद, सेना ने किया निष्क्रिय

नेपाल के विराटनगर में सीडीओ कार्यालय के पास चुनाव से पहले संदिग्ध बम मिला। सेना की बम निरोधक टीम ने उसे निष्क्रिय कर दिया। चुनाव को देखते हुए सीमा सील कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

By : Local News of India
चुनाव से पहले विराटनगर में सीडीओ कार्यालय के पास बम बरामद, सेना ने किया निष्क्रिय

विराटनगर-सीडीओ-कार्यालय-बम-बरामद-चुनाव-सुरक्षा

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

अररिया/विराटनगर, 03 मार्च। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के Biratnagar में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर (सीडीओ) कार्यालय के पास एक संदिग्ध बम बरामद हुआ। घटना चुनाव से ठीक पहले की है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

जानकारी के अनुसार, काले रंग के बैग में रखा बम सड़क किनारे पैदल पथ पर मिला। सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और सेना की बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बनाया गया। बाद में सेना के दस्ते ने बम को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

उल्लेखनीय है कि नेपाल में 5 मार्च को आम चुनाव निर्धारित हैं। अंतरिम प्रधानमंत्री Sushila Karki के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार के सामने विधि-व्यवस्था बनाए रखना और समय पर चुनाव कराना बड़ी चुनौती है। चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

चुनाव से 72 घंटे पहले भारत-नेपाल सीमा सील कर दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। चार से अधिक लोगों के समूह में बिना अनुमति एकत्र होने पर रोक है और शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

इधर, तराई क्षेत्रों में होली का पर्व मनाया जा रहा है, ऐसे में चुनाव तिथि को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति भी जताई है। उनका कहना है कि धार्मिक पर्व को ध्यान में रखकर चुनाव कार्यक्रम तय किया जाना चाहिए था।

फिलहाल प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

भारत-म्यांमार की 23वीं सीमा समन्वय बैठक नई दिल्ली में आयोजित, सुरक्षा सहयोग पर चर्चा

भारत और म्यांमार के बीच 23वीं राष्ट्रीय स्तर की सीमा समन्वय बैठक में सीमा सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी सहयोग और कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

एलओसी पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू

एलओसी पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। तलाशी में कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई।

फ्रांस में मानव तस्करी में दोषी व्यक्ति ब्रिटेन में शरण मांगते हुए मिला

फ्रांस में मानव तस्करी में दोषी व्यक्ति ब्रिटेन में शरण मांगते हुए मिला

फ्रांस में मानव तस्करी के मामले में दोषी ठहराया गया एक व्यक्ति ब्रिटेन में रहकर शरण मांगते हुए पाया गया है।

त्रिपुरा में बड़ी कार्रवाई: 1.27 करोड़ रुपये की कोडीन कफ सिरप जब्त, तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा

त्रिपुरा में बड़ी कार्रवाई: 1.27 करोड़ रुपये की कोडीन कफ सिरप जब्त, तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा

त्रिपुरा में असम राइफल्स और DRI की संयुक्त कार्रवाई में 1.27 करोड़ रुपये मूल्य की कोडीन-आधारित कफ सिरप जब्त की गई। यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान का हिस्सा है।

पाकिस्तान बॉर्डर पर बाड़ लगाने से कैसे बदल गई सिक्योरिटी? अब बांग्लादेश सीमा पर स्मार्ट फेंसिंग की तैयारी

पाकिस्तान बॉर्डर पर बाड़ लगाने से कैसे बदल गई सिक्योरिटी? अब बांग्लादेश सीमा पर स्मार्ट फेंसिंग की तैयारी

पाकिस्तान सीमा पर बाड़ और हाईटेक निगरानी से घुसपैठ में भारी कमी आई है। अब भारत सरकार बांग्लादेश बॉर्डर पर भी स्मार्ट फेंसिंग बढ़ाने की तैयारी कर रही है, ताकि अवैध घुसपैठ और तस्करी पर रोक लगाई जा सके।