अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया I
द्रौपदी मुर्मु, सी.पी. राधाकृष्णन और नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम में हुए भीषण बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार टिप्पर और निजी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
हादसे के बाद प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।