गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
KGF स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups की रिलीज एक बार फिर टल गई है। पहले 4 जून 2026 को थिएटर में आने वाली यह फिल्म अब उस तारीख पर रिलीज नहीं होगी। नई रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
यश ने खुद सोशल मीडिया पर इस देरी की पुष्टि करते हुए कहा कि Toxic सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक खास सिनेमाई यात्रा है। उन्होंने बताया कि CinemaCon में फिल्म को मिले जबरदस्त ग्लोबल रिस्पॉन्स के बाद टीम ने महसूस किया कि इसे और बड़े स्तर पर दुनिया भर में रिलीज किया जाना चाहिए।
यश के मुताबिक, फिल्म पूरी तरह तैयार है, लेकिन अभी “global distribution and partnerships” को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी वजह से 4 जून की तय रिलीज को टालकर “globally aligned date” पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है। हालांकि यह नई तारीख क्या होगी, इस पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
यही बात फैंस को सबसे ज्यादा खटक रही है। पहले फिल्म को मार्च रिलीज से हटाया गया, फिर जून 4 तय हुई, और अब वह भी टल गई। पहले Middle East tension और बॉक्स ऑफिस क्लैश जैसी वजहें सामने आई थीं, लेकिन इस बार आधिकारिक तौर पर सिर्फ “बड़ी ग्लोबल रिलीज” की बात कही जा रही है।
इंडस्ट्री में यह भी चर्चा है कि Varun Dhawan की फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai अब 5 जून 2026 पर लौट आई है, और यश के पोस्टपोनमेंट से बॉक्स ऑफिस क्लैश टल गया है। वरुण ने इसके लिए यश को धन्यवाद भी दिया।
फिल्म का निर्देशन गीता मोहनदास कर रही हैं और इसमें यश के साथ Kiara Advani, Nayanthara, Huma Qureshi और Rukmini Vasanth जैसे बड़े नाम हैं। फिल्म पहले से ही अपने स्केल, टीज़र और विवादों की वजह से चर्चा में रही है।
अब सवाल यही है—क्या यह देरी फिल्म को और बड़ा बनाएगी या बार-बार टलती तारीखें दर्शकों का धैर्य तोड़ देंगी? फिलहाल जवाब सिर्फ इतना है—Toxic आएगी, लेकिन कब… यह अब भी सस्पेंस है।