अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
पंचायत 4 का जलवा, 6 बड़े अवॉर्ड जीत बनी बेस्ट कॉमेडी वेब सीरीज
ओटीटी की लोकप्रिय वेब सीरीज Panchayat ने एक बार फिर अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है। सीजन 4 ने हाल ही में आयोजित अवॉर्ड समारोह में 6 बड़े सम्मान अपने नाम किए और ‘बेस्ट कॉमेडी वेब सीरीज’ का खिताब हासिल किया।
‘सचिव जी’ के किरदार में नजर आने वाले जितेंद्र कुमार को बेस्ट एक्टर (कॉमेडी) का अवॉर्ड मिला। वहीं मंजू देवी की भूमिका निभाने वाली नीना गुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस (कॉमेडी) का सम्मान दिया गया।सपोर्टिंग कैटेगरी में भी सीरीज का दबदबा देखने को मिला। प्रह्लाद चा का किरदार निभाने वाले फैसल मलिक और क्रांति देवी के रोल में नजर आईं सुनीता राजवार को भी अवॉर्ड से नवाजा गया।
ग्रामीण पृष्ठभूमि, सादगी भरी कहानी और हल्की-फुल्की कॉमेडी ने ‘पंचायत’ को दर्शकों की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज बना दिया है।