लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस Nauheed Cyrusi ने हाल ही में अपनी करियर जर्नी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करते समय कॉन्ट्रैक्ट में अक्सर यह मान लिया जाता है कि कलाकार इंटीमेट या किसिंग सीन करने में सहज होंगे, लेकिन वह इन चीजों में कंफर्टेबल नहीं थीं।
एक्ट्रेस के मुताबिक, कई बार बिना जरूरत भी ऐसे सीन जोड़े जाते हैं और उन्होंने ऐसे रोल्स को ठुकरा दिया। इसका सीधा असर उनके करियर पर पड़ा—उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा या शुरुआत में ही रिजेक्ट कर दिया गया।
नौहीद ने यह भी बताया कि इंडस्ट्री में सिर्फ यही नहीं, बल्कि पेमेंट से जुड़े मुद्दे और नेटवर्किंग की कमी भी उनके करियर पर असर डालती रही। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अब सोशल मीडिया व अन्य क्रिएटिव कामों पर ज्यादा फोकस कर रही हैं।