अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अब इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 6 मार्च को रिलीज किया जा सकता है। मेकर्स इसी दिन फिल्म का नया पोस्टर भी जारी कर सकते हैं। पहले खबरें थीं कि ट्रेलर होली के मौके पर लॉन्च होगा, लेकिन बाद में इन दावों को खारिज कर दिया गया था।
इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। एक्शन और थ्रिल से भरपूर यह स्पाई फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी।
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले इस तारीख पर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 4 जून कर दी गई है। ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज का फायदा मिल सकता है।