अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया l
मनाली की खूबसूरत वादियों में एक बार फिर बॉलीवुड की चहल-पहल देखने को मिल रही है। कार्तिक आर्यन और श्रीलीला अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों मनाली पहुंचे हुए हैं।
शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों ने Baragarh Resort & Spa में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस विजेता निदेशक नकुल खुल्लर से मुलाकात की। यहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस मौके पर फिल्म यूनिट के साथ स्थानीय समन्वयक भी मौजूद रहे, जिन्होंने शूटिंग से जुड़ी तैयारियों की जानकारी साझा की।
जानकारी के अनुसार, यह फिल्म अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही है। फिल्म की शूटिंग मनाली के अलावा नगर, जाना और लाहुल की खूबसूरत लोकेशनों पर की जाएगी, जहां आने वाले दिनों में कई अहम दृश्य फिल्माए जाएंगे।
बड़े सितारों की मौजूदगी से मनाली में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है। स्थानीय लोग जहां अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए उत्साहित हैं, वहीं होटल और ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी इससे अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है।
कुल मिलाकर, हिमाचल प्रदेश की वादियों में शुरू हुई यह शूटिंग एक बार फिर मनाली को बॉलीवुड की पसंदीदा शूटिंग लोकेशन के रूप में स्थापित कर रही है।