shekhar-suman-digital-debut-shekhar-tonight-show

डिजिटल स्क्रीन पर शेखर सुमन की दमदार वापसी, 'शेखर टुनाइट' को मिल रही दर्शकों की सराहना

अभिनेता और टीवी होस्ट शेखर सुमन अपने नए डिजिटल टॉक शो 'शेखर टुनाइट' को लेकर सुर्खियों में हैं। व्यंग्य, समसामयिक मुद्दों और चर्चित मेहमानों के साथ यह शो दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

By : Local News of India
डिजिटल स्क्रीन पर शेखर सुमन की दमदार वापसी, 'शेखर टुनाइट' को मिल रही दर्शकों की सराहना

शेखर टुनाइट' के मंच पर दर्शकों से संवाद करते शेखर सुमन, जो डिजिटल दुनिया में अपने नए अंदाज से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

'शेखर टुनाइट' को लेकर चर्चा में हैं। यह शो लेट-नाइट टॉक शो के प्रारूप पर आधारित है, जिसमें शेखर सुमन पहले समसामयिक मुद्दों पर व्यंग्यात्मक मोनोलॉग पेश करते हैं और उसके बाद खास मेहमानों से बातचीत करते हैं।

शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। शुरुआती एपिसोड्स में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अभिनेता बॉबी देओल, मनोज बाजपेयी, अली फजल और अमृता फडणवीस जैसे चर्चित चेहरे शामिल हो चुके हैं।

'शेखर टुनाइट' की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए शेखर सुमन ने लंबे समय बाद एक प्रमुख होस्ट और व्यंग्यकार के रूप में वापसी की है। एक समय टीवी पर राजनीतिक व्यंग्य और सेलिब्रिटी इंटरव्यू के लिए पहचाने जाने वाले शेखर अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए नई पीढ़ी के दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

पटना में जन्मे शेखर सुमन ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में फिल्म 'उत्सव' से की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान छोटे पर्दे से मिली। 'देख भाई देख', 'रिपोर्टर', 'वाह जनाब' और 'अमर प्रेम' जैसे धारावाहिकों के अलावा उन्होंने 'मूवर्स एंड शेकर्स' जैसे लोकप्रिय टॉक शो से भी बड़ी पहचान बनाई।

शेखर सुमन राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं। वर्ष 2009 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। बाद में 2024 में वह भाजपा में शामिल हुए, हालांकि उनका राजनीतिक सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा।

अब 'शेखर टुनाइट' के जरिए वह एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। शो में समसामयिक घटनाओं पर उनका व्यंग्य और मेहमानों के साथ बेबाक बातचीत दर्शकों को पसंद आ रही है।

संबंधित सामग्री

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

मोहम्मद मुजम्मिल इब्राहिम ने दीपिका पादुकोण के साथ पुराने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ 2027 तक टल सकती है, 2026 में नहीं होगी कोई रिलीज: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज 2027 तक आगे बढ़ सकती है और 2026 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी।

62 की उम्र में गोविंदा का नया लुक वायरल, टूटा दांत ठीक कराने और ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा

62 साल के गोविंदा अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। टूटा दांत ठीक कराने और चेहरे में बदलाव की खबरों के बीच फैन्स उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने फिल्म 'सतलुज' विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म सच्चाई की तलाश और न्याय की भावना को सामने रखती है।

आमिर खान की तीसरी शादी पर बढ़ा विवाद, बजरंग दल का विरोध, शेखर सुमन के 'महागठबंधन' वाले तंज की चर्चा

आमिर खान की तीसरी शादी पर विवाद गहरा गया है। बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि शेखर सुमन ने अपने शो में शादी को लेकर 'महागठबंधन' और 'ट्रिपल इंजन' वाला तंज कसा।