लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
मुंबई: सैफ अली खान स्टारर नेटफ्लिक्स फिल्म 'कर्तव्य' में हरपाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता युधवीर अहलावत इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म देखने वाले कई दर्शक उन्हें किशोर या चाइल्ड आर्टिस्ट समझ रहे थे, लेकिन असल में युधवीर की उम्र 33 साल है।
युधवीर ने फिल्म में एक कम उम्र के हरियाणवी लड़के का किरदार निभाया है, जिसे देखकर दर्शक उनकी असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाए। यहां तक कि सैफ अली खान भी शुरुआत में उन्हें 16 साल का समझ बैठे थे और बाद में उनकी उम्र जानकर हैरान रह गए।
युधवीर इससे पहले भी बॉलीवुड फिल्मों और थिएटर में काम कर चुके हैं। उन्होंने 'सांड की आंख', 'शमशेरा' और 'लव हॉस्टल' जैसी फिल्मों में भूमिकाएं निभाई हैं। थिएटर के लंबे अनुभव ने उन्हें अलग-अलग किरदारों को निभाने में मदद की है।