लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
मुंबई: टीवी अभिनेता गौरव खन्ना ने पत्नी आकांक्षा चमोला द्वारा तलाक की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी वैनिटी वैन से कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए #LoveAlways हैशटैग का इस्तेमाल किया। हालांकि, उन्होंने तलाक की खबर पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की।
आकांक्षा चमोला ने हाल ही में रियलिटी शो Lock Upp Season 2 में खुलासा किया था कि दोनों का रिश्ता खत्म हो रहा है और वे पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के भविष्य को लेकर विचार अलग थे, जिसके चलते अलग होने का फैसला लिया गया।
गौरव इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ रहे हैं। हाल ही में मुंबई में मीडिया से मुलाकात के दौरान उन्होंने पैपराजी का अभिवादन किया और दिल का इशारा भी किया। बाद में उन्होंने कहा कि आकांक्षा के लिए उनके मन में आज भी सम्मान और स्नेह है तथा वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।