लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। हालांकि रिलीज के छठे दिन फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन कुल कारोबार अब भी मजबूत बना हुआ है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन लगभग 6.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 87.65 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 104 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 129 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।
फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया था। वीकडेज़ में कलेक्शन में सामान्य गिरावट आई है, लेकिन दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया के चलते इसकी कमाई स्थिर बनी हुई है।
अब फिल्म की असली परीक्षा दूसरे वीकेंड और नई रिलीज़ 'अल्फा' से मिलने वाली टक्कर के बाद होगी। यदि वीकेंड पर फिल्म दोबारा रफ्तार पकड़ती है, तो यह आसानी से 100 करोड़ रुपये के नेट क्लब में प्रवेश कर सकती है। फिलहाल इसे फ्लॉप कहना जल्दबाजी होगी और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन सकारात्मक माना जा रहा है।