लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अभिनेत्री ने फिल्म की पहली झलक शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर एक अलग अंदाज और दमदार किरदार में नजर आएंगी।
'ईथा' एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जो महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में श्रद्धा कपूर विठाबाई के किरदार को पर्दे पर निभाएंगी।
फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं और इसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
श्रद्धा की पहली झलक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी नई भूमिका को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म को 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
'ईथा' श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म 'स्त्री 2' के बाद आने वाली बड़ी रिलीज में शामिल है और इसमें अभिनेत्री एक बिल्कुल अलग शैली के किरदार में दिखाई देंगी।