लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
अभिनेत्री और पर्यावरण कार्यकर्ता दीया मिर्जा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा और विवादों के घेरे में आ गई हैं। हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में उन्होंने एक किस्सा साझा किया, जिसमें उनके 5 साल के बेटे अव्यान ने घर आए एक नारियल डिलीवरी बॉय को प्लास्टिक पैकेजिंग को लेकर टोक दिया था।
दीया ने बताया कि उनका बेटा दरवाजे पर आए डिलीवरी वाले से कहता है कि “हमारे घर में प्लास्टिक नहीं चलता,” और उसे प्लास्टिक हटाने के लिए कहता है। यह घटना उन्होंने पर्यावरण जागरूकता की मिसाल के तौर पर बताई थी।
लेकिन जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने इसे “ओवर-प्रिविलेज” और “अहंकार” से जोड़ते हुए आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने दीया की पर्यावरण सोच की सराहना भी की।
कुछ लोगों का कहना है कि छोटे बच्चे को इस तरह किसी वयस्क डिलीवरी बॉय को टोकना सही नहीं है, जबकि समर्थकों का मानना है कि यह बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का तरीका है।
फिलहाल दीया मिर्जा की तरफ से इस ट्रोलिंग पर कोई नया जवाब नहीं आया है, लेकिन यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है।