लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह के मड आइलैंड स्थित घर से एक बड़ी सांप की केंचुली मिलने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना का वीडियो अर्चना के बड़े बेटे आर्यमन सेठी की पार्टनर और अभिनेत्री योगिता बिहानी ने शेयर किया, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए।
वीडियो में योगिता बिहानी बड़ी केंचुली को देखकर चौंक जाती हैं और कहती हैं, "ओ बाप रे, ये कितना बड़ा सांप होगा!" इसके बाद वह और आर्यमन केंचुली को करीब से देखते हैं और मजाक-मस्ती भी करते नजर आते हैं। घर के स्टाफ ने भी इस दौरान माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखा।
बताया जा रहा है कि यह केंचुली घर के परिसर में मिली थी। परिवार ने इसे देखकर हैरानी जताई, वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सलाह दी कि पूरे घर की अच्छी तरह जांच करानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कहीं सांप आसपास मौजूद न हो। कुछ यूजर्स ने इसे शुभ संकेत भी बताया।
अर्चना पूरन सिंह का परिवार अक्सर अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस को घर और निजी जिंदगी की झलक दिखाता रहता है। इस बार का वीडियो मनोरंजन के साथ-साथ लोगों के बीच जिज्ञासा और चिंता का विषय भी बन गया है। फिलहाल किसी के घायल होने या किसी अन्य खतरे की सूचना नहीं है