अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया I
Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। Ranveer Singh की इस फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कमाई की रफ्तार बरकरार रखी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 16वें दिन 21.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद भारत में इसकी कुल कमाई 959.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 1148.58 करोड़ रुपये हो चुका है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1523.58 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जिस तेजी से फिल्म आगे बढ़ रही है, उससे साफ है कि यह जल्द ही Pushpa 2: The Rule के 1742 करोड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है।
फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यह भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और बॉलीवुड में भी टॉप कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। खास बात यह है कि फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में 500 करोड़ और 7 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया था।
फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुश्मन देश में जाकर आतंकवाद के खिलाफ मिशन को अंजाम देता है। इसमें Sara Arjun, Arjun Rampal, R. Madhavan और Sanjay Dutt जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
तेजी से बढ़ती कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ अब बॉक्स ऑफिस के नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है और आने वाले दिनों में यह कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है।