दीपिका-पादुकोण-द-व्हाइट-लोटस-4-ऑडिशन-इनकार

दीपिका पादुकोण ने ठुकराया हॉलीवुड का बड़ा प्रोजेक्ट! ‘व्हाइट लोटस 4’ से बाहर होने की असली वजह आई सामने

दीपिका पादुकोण ने अंतरराष्ट्रीय सीरीज The White Lotus के चौथे सीजन का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ऑडिशन प्रक्रिया में शामिल होने से मना किया।

By : Local News of India
दीपिका पादुकोण ने ठुकराया हॉलीवुड का बड़ा प्रोजेक्ट! ‘व्हाइट लोटस 4’ से बाहर होने की असली वजह आई सामने

दीपिका पादुकोण नहीं बनेंगी ‘व्हाइट लोटस 4’ का हिस्सा

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में वह अपनी फिल्मों ‘कल्कि 2’ और ‘स्पिरिट’ को लेकर सुर्खियों में थीं, और अब खबर है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की चर्चित सीरीज The White Lotus के चौथे सीजन का हिस्सा बनने से भी इनकार कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरीज के निर्माताओं ने दीपिका से संपर्क कर उन्हें ऑडिशन देने के लिए कहा था। हालांकि, बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लेने से साफ मना कर दिया। चूंकि कास्टिंग के लिए ऑडिशन अनिवार्य रखा गया था, ऐसे में वह इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गईं।

सूत्रों का कहना है कि ‘द व्हाइट लोटस’ की टीम किसी भी कलाकार को अंतिम रूप देने से पहले स्क्रीन टेस्ट और ऑडिशन के आधार पर चयन कर रही है। दीपिका इस प्रक्रिया से सहमत नहीं थीं, जिसके चलते यह मौका उनके हाथ से निकल गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी निर्माताओं ने उन्हें तीसरे सीजन के लिए अप्रोच किया था, लेकिन उस समय वह अपनी प्रेग्नेंसी के चलते इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर सकी थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार Kalki 2898 AD में देखा गया था। अब फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

मोहम्मद मुजम्मिल इब्राहिम ने दीपिका पादुकोण के साथ पुराने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने फिल्म 'सतलुज' विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म सच्चाई की तलाश और न्याय की भावना को सामने रखती है।

विंबलडन के बाद पिटबुल के कॉन्सर्ट में झूमीं अनन्या पांडे, 'Rain Over Me' गाते हुए शेयर किया वीडियो

विंबलडन 2026 से लौटने के बाद अनन्या पांडे पिटबुल के कॉन्सर्ट में पहुंचीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर 'Rain Over Me' गाते और फैंस के साथ मस्ती करते हुए वीडियो साझा किया।

सलमान खान ने बेचा बांद्रा का अपार्टमेंट, ₹3.50 करोड़ में हुई डील; 11 साल पहले खरीदी थी प्रॉपर्टी

सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपना अपार्टमेंट ₹3.50 करोड़ में बेच दिया। यह फ्लैट उन्होंने 2015 में खरीदा था और इसकी रजिस्ट्री 9 जुलाई 2026 को हुई।

मैट डेमन के साथ काम करने की इच्छा पर शेखर कपूर का रिएक्शन, बोले- यह मेरे लिए सम्मान की बात

हॉलीवुड स्टार मैट डेमन के शेखर कपूर के साथ काम करने की इच्छा जताने पर भारतीय निर्देशक ने खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे अपने लिए सम्मान और गर्व का पल बताया।