तीन दिन में ‘दो दीवाने सहर में’ 4.10 करोड़ पर

‘दो दीवाने सहर में’ और ‘अस्सी’ की रफ्तार धीमी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए रखी पकड़

‘दो दीवाने सहर में’ और ‘अस्सी’ तीन दिन में खास कमाई नहीं कर सकीं। वहीं शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ दसवें दिन भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए 55.90 करोड़ तक पहुंची।

By : Local News of India
‘दो दीवाने सहर में’ और ‘अस्सी’ की रफ्तार धीमी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए रखी पकड़

नई फिल्मों की सुस्त रफ्तार, ‘ओ रोमियो’ का मजबूत कलेक्शन।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन पूरे करने के बाद भी दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम साबित हो रही है। कमजोर ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला, जिससे इसके भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। दूसरे दिन शनिवार को इसमें मामूली उछाल आया और 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ, लेकिन तीसरे दिन रविवार को कमाई घटकर 1.45 करोड़ रुपये रह गई। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का कुल कारोबार 4.10 करोड़ रुपये ही पहुंच सका, जो उम्मीदों से काफी कम है तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। समीक्षकों की सराहना के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को जुटाने में असफल रही। पहले दिन एक करोड़ रुपये कमाने के बाद दूसरे दिन 1.6 करोड़ और तीसरे दिन 1.37 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। कुल मिलाकर तीन दिनों में फिल्म की कमाई 3.97 करोड़ रुपये रही।

दूसरी ओर शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 10वें दिन भी फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जो नई रिलीज फिल्मों से कहीं ज्यादा है। फिल्म का कुल कलेक्शन 55.90 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। कुल मिलाकर, जहां नई फिल्मों को दर्शकों का साथ नहीं मिल रहा है, वहीं 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।