गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि मराठी सिनेमा का भी जलवा देखने को मिला। 78 साल के दिग्गज अभिनेता Ashok Saraf ने पहली बार Cannes के रेड कार्पेट पर एंट्री की और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गए। अभिनेता अपनी पत्नी Nivedita Saraf के साथ हाथों में हाथ डालकर पहुंचे, जहां दोनों ने ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन लुक से सभी का ध्यान खींचा।
‘हम पांच’ जैसे पॉपुलर शो से घर-घर में पहचान बनाने वाले अशोक सराफ की सादगी और स्टाइल को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। Cannes में उनके साथ कई मराठी कलाकार भी नजर आए, जिनमें Prajakta Mali और Ankita Walawalkar शामिल रहीं। उनका रेड कार्पेट वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।