अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Anurag Dobhal, जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं, इन दिनों अपने एक्सीडेंट के बाद गंभीर हालत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अस्पताल से अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है, जिसने फैंस को चिंतित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं। इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं और लगातार उनका इलाज चल रहा है।
अब अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी हालत के बारे में बताया। वीडियो में वह स्ट्रेचर पर नजर आ रहे हैं और काफी दर्द में दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनका दाहिना पैर पूरी तरह से सुन्न हो गया है और वह उसे हिला भी नहीं पा रहे हैं।
अनुराग ने कहा कि उनके पैर के निचले हिस्से में बड़ी सर्जरी हुई है, जिसके कारण नर्व डैमेज हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह ठीक हो पाएंगे या नहीं और दोबारा चल पाएंगे या नहीं।
उनकी इस हालत को देखकर फैंस काफी भावुक हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।