राहा को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा

‘बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026’ में आलिया भट्ट का ग्लैमरस डेब्यू, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 में आलिया भट्ट ने प्रेजेंटर के रूप में अंतरराष्ट्रीय मंच पर डेब्यू किया। सिल्वर गाउन में उनका लुक चर्चा में रहा, बेटी राहा को बताया प्रेरणा।

By : Local News of India
‘बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026’ में आलिया भट्ट का ग्लैमरस डेब्यू, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

बाफ्टा 2026 के रेड कार्पेट पर सिल्वर गाउन में आलिया भट्ट।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर इस बार भारतीय सिनेमा की चमक साफ नजर आई, जब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी मौजूदगी से अंतरराष्ट्रीय मंच पर खास पहचान बनाई। लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में आलिया बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं और अपने एलिगेंट अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। सिल्वर गाउन में सजी आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके आत्मविश्वास और ग्लैमरस लुक ने रेड कार्पेट पर उन्हें चर्चा का केंद्र बना दिया।

मीडिया से बातचीत के दौरान आलिया ने अपनी बेटी राहा को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि राहा को बढ़ते और खिलते हुए देखना उनके लिए किसी जादू से कम नहीं है। आलिया के मुताबिक, वह अपने अभिनय से बेहद प्यार करती हैं, लेकिन घर पर राहा की मौजूदगी उन्हें और बेहतर करने और अपनी सीमाओं को पार करने की प्रेरणा देती है।

समारोह के दौरान आलिया ने 'बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज' श्रेणी में विजेता के नाम की घोषणा की, जिसमें नॉर्वे की फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' ने बाजी मारी। मंच पर उनकी गरिमामयी प्रस्तुति और आत्मविश्वास ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर आलिया का यह डेब्यू बेहद यादगार साबित हुआ, जिसने एक बार फिर साबित किया कि भारतीय कलाकार अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।