अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया I
एंटरटेनमेंट की दुनिया से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेता Abhishek Bachchan ने हाल ही में क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2026 के दौरान ऑनलाइन ट्रोलिंग और आलोचना पर खुलकर अपनी बात रखी।
अवॉर्ड शो में बोलते हुए अभिषेक ने कहा कि आज के दौर में लोग सोशल मीडिया पर लाखों रील्स देखते हैं, जहां आम लोग फिल्मों के डायलॉग, डांस और एक्टिंग को अपने अंदाज में पेश करते हैं। कई बार ये परफॉर्मेंस ओरिजिनल से भी बेहतर लगती है।
उन्होंने आगे कहा कि आज का दर्शक खुद को अपने फेवरेट स्टार्स के बराबर समझने लगा है, जो अच्छी बात है। लेकिन उन्होंने ट्रोलर्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कौन तय करता है कि कोई कलाकार सही है या गलत? और किस आधार पर लोग किसी को जज करते हैं?
अभिषेक ने साफ तौर पर कहा कि हर किसी को “फंडामेंटल्स” यानी बुनियादी समझ पर ध्यान देना चाहिए, बजाय बिना सोचे-समझे आलोचना करने के।
वहीं, दूसरी ओर साउथ और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Prakash Raj आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ टीवी से की थी और बाद में फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई।
इसके अलावा, अभिनेत्री Madhoo भी आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं।