महीनों की बातचीत और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हानिकारक कंटेंट को लेकर बढ़ती जांच के बीच Meta ने भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब ऐसे मामलों की जानकारी अमेरिकी केंद्र के जरिए भेजने के बजाय सीधे भारतीय एजेंसियों को दी जाएगी।
इस बदलाव का उद्देश्य शिकायतों और संदिग्ध सामग्री पर कार्रवाई की प्रक्रिया को तेज करना तथा बच्चों की सुरक्षा को और मजबूत करना है। यह कदम ऐसे समय में आया है जब Facebook और Instagram पर शोषणकारी सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर भी जांच चल रही है।
सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। सरकार सभी सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के अनुपालन पर नजर बनाए हुए है और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
अमित कुमार पांडेय