लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
आज के समय में फिटनेस और हेल्थ को लेकर लोग अपने डाइट में प्रोटीन की मात्रा पर खास ध्यान दे रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, एक सामान्य व्यक्ति को रोजाना लगभग 90 ग्राम तक प्रोटीन की आवश्यकता हो सकती है, खासकर अगर वह एक्टिव लाइफस्टाइल या वर्कआउट करता है।
बहुत से लोग मानते हैं कि इतना प्रोटीन पाना मुश्किल है, लेकिन भारतीय रसोई में ही कई ऐसे देसी विकल्प मौजूद हैं जिनसे यह आसानी से पूरा किया जा सकता है।
सोया चंक्स को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके अलावा पनीर, दालें, चना, मूंग, राजमा और मूंगफली जैसे खाद्य पदार्थ भी प्रोटीन से भरपूर होते हैं।
नाश्ते में मूंग दाल चीला, दोपहर में दाल-चावल के साथ सलाद और रात के खाने में पनीर या सोया की सब्जी शामिल करके आसानी से प्रोटीन की जरूरत पूरी की जा सकती है।
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि संतुलित डाइट के साथ नियमित एक्सरसाइज भी जरूरी है ताकि शरीर को सही पोषण मिल सके और फिटनेस बेहतर बनी रहे।